संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले के मुक्केबाज गोरिश पूजानी ने चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 30 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित हुई थी और पूरे देश से करीब 10 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। गोरिश ने 55 से 60 किलो भार वर्ग में हिस्सा लेकर तमिलनाडु के खिलाड़ी को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। सेमीफाइनल में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के खिलाड़ी के साथ कड़े मुकाबले में गोरिश ने संघर्ष किया लेकिन उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इस प्रतियोगिता में करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। गोरिश के कोच सुरेंद्र चौहान ने कहा कि गोरिश ने पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है।