फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 30 को मनाया जाएगा गोपाष्टमी महोत्सव

Sat, 25 Oct 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। उपलाना स्थित श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला में आगामी 30 अक्तूबर को गोपाष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। गोशाला समिति के प्रधान विनोद राणा उपलाना ने बताया कि गोपाष्टमी व तृतीया छप्पन भोग महोत्सव दोपहर 12 बजे से हरि इच्छा तक आयोजित रहेगा, जिसमें भव्य छप्पन भोग दर्शन के साथ श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण दोपहर चार बजे से किया जाएगा। इसी के साथ गोशाला प्रधान उपलाना ने बताया कि इस अवसर पर जिले के परम श्रद्धेय आचार्य की ओर से छप्पन भोग की महिमा का विस्तृत वर्णन व व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएगा। प्रधान विनोद राणा और कैलाश गोयल ने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं, उनकी सेवा ही सच्ची भक्ति है। गोपाष्टमी महोत्सव न केवल धार्मिक परंपरा का प्रतीक है, बल्कि समाज में प्रेम, करुणा और एकता का संदेश देता है। उन्होंने क्षेत्र के समस्त गोभक्तों, समाजसेवियों एवं ग्रामवासियों से कार्यक्रम में सपरिवार पहुंचकर गोसेवा के इस पावन पर्व को सफल बनाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें