करनाल। कोहंड गांव का बेटा कौटिल्य पंडित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए मंगलवार तड़के 4 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुआ। कौटिल्य ने सोशल मीडिया पर भी साझा पोस्ट में लिखा, एसडी स्कूल कोहंड से शुरू होकर भवन स्कूल पंचकूला, जीडी गोयनका गुरुग्राम और एलन इंस्टीट्यूट कोटा से होते हुए दुनिया की नंबर-1 यूनिवर्सिटी ऑक्सफोर्ड में वे अब पढ़ाई करेंगे। 25 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात की। वहां से कौटिल्य मास्टर ऑफ फिजिक्स करेंगे। जिंदल स्टील की ओर से उन्हें 25 लाख रुपये की छात्रवृत्ति भी दी गई है। ब्यूरो