फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिले गूगल ब्वॉय कौटिल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी प्रतिभा के दम पर नाम चमकाने वाले गांव कोहंड के निवासी गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने कौटिल्य को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मुलाकात से कौटिल्य के पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। कौटिल्य के साथ उनके पिता सतीश शर्मा भी थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने कौटिल्य से कहा कि उसे अगर भविष्य में किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो वह उसके साझा कर सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गूगल ब्वॉय कौटिल्य ने पांच वर्ष की आयु में संपूर्ण विश्व मानचित्र, भूगोल, वैश्विक अर्थव्यवस्था, भारतीय राजनीति, जीडीपी आदि के बारे में अखबारों एवं टीवी चैनलों पर बैठकर चर्चा करके प्रसिद्धि प्राप्त की थी। महामहिम से मुलाकात के बाद कौटिल्य ने बताया कि लगभग आधे घंटे तक राष्ट्रपति ने उनके साथ पढ़ाई और भविष्य को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बड़े होकर कुछ ऐसा करो कि भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन हो। मैं देश के बच्चों से बहुत प्यार करती हूं। जिस पर राष्ट्र का भविष्य निर्भर करता है।
विज्ञापन

कौटिल्य की यह हैं उपलब्धियां
- 2013 में हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये देकर सम्मानित किया।
- संयुक्त अरब की सरकार ने शारजाह में आमंत्रित कर अवार्ड और सराहनीय पत्र दिया।
- ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन में भारत गौरव अवॉर्ड से नवाजा गया।
- नेपाल में भारतीय दूतावास ने कौटिल्य को सम्मानित किया ।
- 2021 में ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवॉर्ड से सम्मानित हुए।
- भारतीय संसद में आयोजित नेशनल एनवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट में विचार रखकर सम्मान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें