फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 10 को नीलोखेड़ी पहुंचेगी सद्भावना यात्रा

Sat, 07 Mar 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। कांग्रेस पार्टी की सद्भावना यात्रा 10 मार्च को नीलोखेड़ी हल्के में पहुंचेगी। पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही यह यात्रा दो दिन तक क्षेत्र के कई गांवों में जाकर लोगों को आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह गोराया, प्रदेश कांग्रेस के सदस्य ललित बुटाना और राजेन्द्र बल्ला ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से संपर्क किया। यात्रा 10 मार्च को सुबह 10 बजे ऐबला, 12 बजे ऐबली खालसा, एक बजे बड़थल, तीन बजे अंजनथली, साढ़े तीन बजे सीधपुर, साढ़े चार बजे नीलोखेड़ी और शाम पांच बजे गोल मार्केट नीलोखेड़ी शहर पहुंचेगी। 11 मार्च को यूनिसपुर, बाकीपुर और बैरसाल में कार्यक्रम आयोजित होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें