करनाल। असंध के जभाला गांव में चोर खेत में बने कमरे से हजारों का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में जभाला निवासी महिंद्र ने बताया कि उसके खेत में कमरा बना हुआ है जिसमें ट्यूबवेल का सामान, बिजली की तार सहित अन्य सामान रखा हुआ था। 23 फरवरी को जब वह खेत में गया तो वहां कमरे का ताला टूटा हुआ था। चोर वहां रखा सारा सामान चोरी कर ले गए। संवाद