करनाल। बसंत विहार स्थित निर्माणाधीन मकान से 25 हजार का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। अर्जुन दास ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने शक्ति पुरम करनाल में एक मकान बनाने का ठेका लिया है। यह मकान प्रवीन निवासी अल्फा सिटी का है। जो बाहर ड्यूटी करते हैं। 16 मार्च को नौ बजे जब वह मकान पर काम करने आया तो 20 मीटर तार एसी कॉपर की गायब थी। जिसकी कीमत 25 हजार रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद