करनाल। बीआर फेबरिकेशन यार्ड से पांच लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। ददलाना जिला पानीपत निवासी मंगल सिंह ने मूनक थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ठेकेदार है और बीआर फेबरिकेशन यार्ड में 22 मार्च की देर रात वेल्डिंग की पावर केबल और 16 मीटर लंबी मेन लीड, 120 मीटर कॉपर की पावर केबल, तीन मिग टार्च, 100 मीटर पावर केबल, 95 मीटर पावर केबल चोरी हुई मिली। यह चोरी मनोज निवासी कोईसा खुर्द थाना कटिहार जिला गोपाल गंज बिहार ने की है। ठेकेदार ने बताया कि इस सामान की कुल कीमत लगभग पांच लाख रुपये बनती है। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद