करनाल। बयाना अनाज मंडी में एक दुकान से चोर 40 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकान के मालिक ने इंद्री थाना पुलिस को शिकायत दे दी है। गांव बयाना निवासी सुमित कुमार ने बताया कि 28-29 जुलाई की रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है और वह बाथरुम से पीतल की फिटिंग चोरी कर ले गए। जो करीब 40 हजार रुपये की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। संवाद