फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान पार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घर का ताला तोड़कर अंदर से लाखों रुपयों की ज्वैलरी, लैप्टॉप व अन्य सामान चोरों ने चोरी कर लिया। जिस समय यह घटना हुई तो परिवार शादी में गया हुआ था। दुर्गा कॉलोनी निवासी अजय शर्मा ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 फरवरी की रात को उनके घर में किसी अज्ञात ने घुसकर अंदर से सोने-चांदी की ज्वैलरी, लैप्टॉप व कुछ सामान चोरी लिया है। सुबह पड़ोसियों ने उहें फोन कर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। उसके बाद वे अपने घर पहुंचे तो अंदर से करीब दो लाख रुपये की ज्वैलरी व सामान चोरी हुआ मिला। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें