करनाल। बाग कॉलोनी के एक निर्माणाधीन मकान में चोरों ने घुसकर अंदर से लाखों रुपयों का सामान चोरी कर लिया। दुर्गा कॉलोनी निवासी गुरविंद्र सिंह ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दुर्गा कॉलोनी रोड पर स्थित बाग कॉलोनी में अपना नया मकान बना रहा है। जहां पर 25 फरवरी की देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने निर्माणाधीन मकान में घुस कर बिजली की तारों के बंडल, फिटिंग का सामान व मशीन चोरी कर ली। जिस कारण उसका लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद