फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर, दुकान व पुलिस लाइन से लाखों का सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने घर व दुकान से लाखों रुपये के गहने और सामान चोरी कर लिया। इतना ही नहीं चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने पुलिस लाइन में लगे एसटीपी की दो मोटरें भी चोरी कर ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरों पर केस दर्ज कर लिया। थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में मांडखेड़ी गांव के रणदीप सिंह ने बताया कि उसने अपने घर की मरम्मत का काम लगाया हुआ था। जिसमें बिजली का काम गनौला गांव का रिंकू कर रहा था। छह जनवरी की सुबह करीब 11 बजे उसने घऱ में रखी अलमारी की जांच की तो उसने पाया कि उसमें से एक सोने का हार, तीन अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी टॉप्स, सोने की दो चूड़ियां, चांदी के चार सिक्के, चांदी की पाजेब नहीं मिली। काफी तलाश करने पर भी घर में रखे गहने नहीं मिले। उन्होंने रिंकू पर चोरी का शक जताते हुए थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस लाइन से चुराई दो मोटरें
थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में डाकवाला गांव के रोहित कुमार ने बताया कि वह पुलिस लाइन यमुनानगर में बतौर एसटीपी ऑप्रेटर लगा हुआ है। पांच जनवरी की शाम वह मोटर बंद करके घर चला गया था। रात की ड्यूटी करने वाला कर्मचारी बीमार होने के कारण ड्यूटी पर नहीं आया था। सुबह आठ बजे वह ड्यूटी आया तो देखा की वहां से दो मोटरें गायब थी। उसने इधर- उधर काफी तलाश की, लेकिन नहीं मिली। साथ ही लोहे का एक संचा भी गायब था। मोटरों की कीमत 50 हजार रुपये थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


दुकान से सूटकेस व कंबल चुराए
वहीं थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में वीना नगर निवासी विशाल ने बताया कि उसकी विशाल गारमेंट्स के नाम से मेन बाजार कैंप में दुकान हैं। जिसमें रात को चोरों ने चोरी कर ली। सूचना पाते ही वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर पाया कि दुकान से 20-25 सूटकेस ट्राली वाले व डबल बेड के 13 कंबल व सात हजार रुपये वहां से गायब थे। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया।

बैंक में चोरी के प्रयास मामले में केस दर्ज
थाना जठलाना पुलिस को दी शिकायत में पंजाब एंड सिंध बैंक जठलाना के शाखा प्रबंधक ने बताया कि 28 दिसंबर को बैंक की पीछे की दीवार तोड़कर कुछ लोगों द्वारा बैंक में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया था। चोरों ने बैंक में घुसकर लाॅकर रूम को काटने, क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। बैंक में लगे हुए उपकरणों व इंटरनेट की तारों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। वह सुबह बैंक में आया तो डायल 112 पर फोन करके पुलिस विभाग को सूचित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के सामने से बाइक चोरी
पेट्रोल पंप के सामने से एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में संजय विहार कॉलोनी निवासी नरेश चंद ने बताया कि वह बाइक जमींदारा पेट्रोल पंप के सामने दुकानों पर किसी काम से रूका था। वह बाइक को खड़ी करके बाथरूम करने चला गया। थोड़ी देर बाद वापस लौटा तो देखा कि वहां पर उसकी बाइक नहीं थी। काफी तलाश करने पर भी बाइक का कुछ पता नहीं चला। हताश होकर उसने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें