करनाल। लालुपुरा गांव में एक किराने की दुकान की छत काटकर चोर सामान ले गए। घरौंडा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में लालुपुरा गांव निवासी साहिल ने बताया कि गांव में ही उसकी किराने की दुकान है। सात जून की रात को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। जब सुबह दुकान पर आया तो दुकान की छत काटी गई थी और चार बोरी गेहूं व किराने का सामान चोरी हुआ था। गल्ले से एक हजार रुपये की नकदी भी गायब है। संवाद