करनाल। घर के बाहर बैठी महिला के गले से बाइक सवार दो युवक सोने की चेन झपट कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में सेक्टर-5 निवासी भोपाल सिंह ने बताया कि 20 अक्तूबर की शाम के समय सात बजे वह अपने घर के बाहर सड़क पर टहल रहा था। उसकी पत्नी सरोज घर के बाहर कुर्सी पर बैठी थी। उसके साथ महिला सीमा, सोना देवी आदि बैठीं बातें कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने मुंह ढका था। किसी व्यक्ति का नाम लेकर उसका घर पूछा और उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। संवाद