फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्केच कला में गोकुल ने हासिल की महारत

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोरोना काल में सोशल मीडिया से सीखा हुनर, जीत चुके कई पुरस्कार
विज्ञापन

गगन तलवार
करनाल। कर्ण नगरी के गोकुल को स्केच कला में इतनी महारत हासिल है कि वह किसी को एक बार देखने के बाद उसका हू-ब-हू स्केच उकेर देता है। यह हुनर उन्हें यूं ही नहीं मिला, बल्कि कोरोना काल के खाली समय को इस कला में निपुण बनने में खर्च किया। यू-ट्यूब व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उन्होंने वीडियो देखकर स्केच बनाना सीखा। शुरुआत में कुछ दिक्कत भी आई मगर अब यह कला उनके हाथ की अंगुलियों पर चढ़ चुकी है।

एसडी आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्र गोकुल मुंजाल अब तक प्रधानमंत्री मोदी, सीएम मनोहर लाल सहित अभिनेता, क्रिकेटर और देवी-देवताओं के स्कैच तैयार कर चुके हैं, जिन्हें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया और उनकी इस कला को लोग पसंद करने लगे हैं। विशेष तौर पर अपना स्केच बनवाने के लिए उनके न्यू राम नगर स्थित आवास पर भी पहुंचते हैं। छात्र गोकुल ने बताया कि शुरुआत में उन्हें स्केच तैयार करने में चार से पांच घंटे लगते थे। अब वे ढाई से तीन घंटे में सामान्य स्केच को तैयार कर लेते हैं। स्केच और चित्रकला की कई प्रतियोगिताओं में वे पुरस्कार भी जीत चुके हैं।
विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला का बनाया पहला स्कैच
गोकुल ने बताया कि वे सिद्धू मूसेवाला के गानों को खूब सुनते हैं। 2021 में कोरोना के समय में स्कूल बंद थे तो उनके मन में सिद्धू मूसेवाला का स्कैच तैयार करके उन्हें भेजने का विचार आया। शुरुआत में कई दिन सीखने में लगे और अभ्यास के बाद पहला स्केच चार घंटे से अधिक समय में तैयार हुआ। इसके बाद उनकी इस कला में और रुचि बढ़ती गई। सामान्य ए-4 साइज का स्केच बनाने में उसे अब ढाई से तीन घंटे का वक्त लग जाता है। उन्हें धार्मिक और सांस्कृतिक प्रवृति के स्केच बनाने का बेहद शौक है। वह किसी भी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में जाते हैं तो वहां उससे संबंधित स्केच जरूर भेंट करते हैं।
विज्ञापन


सेलिब्रेटी के स्केच बनाए, खुद करेंगे भेंट
पिता मुकेश मुंजाल बताया कि गोकुल ने अब तक पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम मनोहर लाल, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, तारक मेहता शो के कलाकारों सहित अभिनेता अमिताभ बच्चन, क्रिकेटर विराट कोहली के अलावा हनुमान, खाटू श्याम, देवी मां, महादेव, भगवान राम आदि के स्केच तैयार किए हैं। राजनेताओं और बड़े कलाकारों को कई स्कैच गोकुल मिलकर भेंट करेगा। जबकि कई स्कैच उन्होंने नेताओं और अभिनेताओं के जन्मदिन पर कूरियर के माध्यम से भेजे भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें