नीलोखेड़ी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से कारसा डोड गांव में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। मौके पर ब्रह्माकुमारी पाठशाला पर शिव का झंडा फहराया गया और बच्चों ने नृत्य भी किया। कार्यक्रम आयोजिका संगीता बहन ने कहा कि परमात्मा सर्वव्यापी नहीं है वह परमधाम वासी है। कार्यक्रम की आयोजिका संगीता बहन ने कहा कि परमात्मा सर्वव्यापी नहीं है वह परमधाम वासी है। मुख्य अतिथि सविता कबीरपंथी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर से समाजहित में बहुत सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। संस्थान गांव-गांव जाकर परमात्मा का संदेश लोगों तक पहुंचा रहा है। रेनू बहन ने महाशिवरात्रि का महत्व बताया और कहा कि परमात्मा शिव सबका कल्याण करता है। वह बुराइयां रूपी जहर को पीकर हमको अच्छाइयों रूपी अमृत देता है। इस कार्यक्रम का संचालन अमित गोयल ने किया। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी सुमन बहन, सुनीता टेहरी, मोनिका, कुसुम, रेखा, सुनीता देवी, कुसुम खन्ना, कर्मबीर शर्मा, शीशन पाल सरपंच, नंबरदार देवी चंद, मास्टर अमीचंद, जसवीर, सुरेश कुमार मौजूद रहे। संवाद