14... नीलोखेड़ी श्री बजरंग सेवा दल में चल रही कथा में प्रवचन सुनते श्रद्धालु। संवाद
नीलोखेड़ी। श्री बजरंग सेवा दल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते हुए कथा व्यास स्वामी हरिहर मुद्गल ने कहा कि भगवान सिर्फ सच्चे प्रेम और भक्ति से ही मिलते हैं। अगर भक्ति और प्रेम है तो भगवान न आयु देखते हैं न ज्ञान, न धन और न ही जाति। हमारे शास्त्रों में भेदभाव नहीं बताया गया है। कोई भी व्यक्ति अपने कर्म के कारण ही नीच बनता है। उन्होंने कहा कि अच्छे कर्म करने वाला व्यक्ति किसी भी जाति का हो समाज में हमेशा सम्मान प्राप्त करता है। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, अनिल बहल, पं. जगदीश शर्मा, वरिंद्र आनंद, रमाप्रकाश मैहता, अशोक कक्कड़, वेद प्रकाश कटारिया, लक्ष्मणदास अरोड़ा, रविन्द्र कत्याल, तिलक चावला, मनोहर धवन और प्रवीण वधवा आदि मौजूद रहे। संवाद