गुरुद्वारा भाई लालो जी में वैशाखी के अवसर पर आयोजित कीर्तन में गुरु की महिमा का गुणगान करते राग
करनाल। एसवाईएल नहर किनारे स्थित गुरुद्वारा भाई लालो में बैसाखी और खालसा पंथ के स्थापना दिवस के अवसर पर कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। सोमवार सुबह पंडाल सजाकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश कर हैंड ग्रंथी बाबा महेंद्र पाल सिंह ने अरदास करवा कीर्तन दरबार का शुभारंभ करवाया। ढाड़ी जत्थे बरसाले वालियां बीबियां ने गुरु का गुणगान करते हुए अमृतसर वल जांदे रहियो, जाना गुरुद्वारे भई शबद गाया। भाई महेंद्र सिंह हमदर्द ने बताया कि यह दिन सिख समुदाय के लिए बहुत पवित्र है। गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। प्रधान सतपाल सिंह संधू, सिंदरपाल सिंह, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद