फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिहार की किशोरी का रुकवाया विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
- इनकार करने के बावजूद जबरन करा रहे थे शादी, उत्तम नगर में सोनीपत से वीरवार रात आनी थी बारात
विज्ञापन

- बाल विवाह की सूचना पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग की टीम ने पहुंचकर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बिहार की एक 16 साल की किशोरी का उसके माता-पिता उत्तम नगर में जबरन विवाह करा रहे थे, जबकि किशोरी विवाह नहीं करना चाहती थी। विवाह समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। इसकी भनक महिला एवं बाल कल्याण विभाग की टीम को लगी तो उसने मौके पर जाकर विवाह रुकवाया दिया और उसे माता-पिता को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार बिहार की रहने वाली किशोरी के नाना-नानी उत्तम नगर कॉलोनी में रहते हैं। नाना-नानी ने अपनी नातिन के लिए सोनीपत में शादी के लिए लड़का देखा। जबकि नातिन की उम्र विवाह के योग्य नहीं थी। किशोरी के परिजनों से बातचीत कर शादी तय कर ली। नाना-नानी घर पर विवाह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार रात को सोनीपत से बरात आनी थी। बरात आने से पहले आसपास के लोगों ने महिला एवं बाल कल्याण विभाग की टीम को सूचना दी। विभाग की ओर से सविता राणा और निरूपमा मौके पर पहुंचीं और विवाह रुकवाया। इसके बाद किशोरी की मां से पत्र पर लिखवाया कि जब तक उनकी बेटी बालिग नहीं हो जाती, तब तक वह विवाह नहीं करेंगे। परिजनों ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मागी। जिसके बाद किशोरी को उसकी मां को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें