करनाल। इंद्री थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। युवती चंडीगढ़ स्थित ट्रेजरी डिपार्टमेंट में कार्यरत है और रोजाना की तरह 2 फरवरी को ड्यूटी के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक अपने क्वार्टर नहीं लौटी। देर रात तक तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने इंद्री थाना पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर युवती की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने एक युवक पर शक जताया है। ब्यूरो