माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में वीरवार को हिंदी ओलंपियाड का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय से कक्षा छठी से आठवीं तक की छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें तमन्ना, गुंजन और मन्नत ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इनके साथ खुशी, वंशिका और श्रद्धा ने रजत और न्योनिका और दिव्या ने कांस्य पदक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। ओलंपियाड का नेतृत्व हिंदी अध्यापिका मनीष शर्मा ने किया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा और उप प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता ने विजेताओं को पदक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में हिंदी ओलंपियाड में छात्राओं की प्रतिभा सराहनीय रही।