फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाल भवन से पढ़ने निकली छात्रा लापता

Sat, 03 Feb 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। एमडीडी बाल भवन से एक 21 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बाल भवन की अधीक्षक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि छात्रा पहले भी 13 दिसंबर 2023 को बाल भवन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी लेकिन उसके दो दिन बाद अपने आप वापस आ गई थी। बाल भवन अधीक्षक सीमा ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संस्था में रह रही एक 21 वर्षीय छात्रा गीता कॉलेज समालखा में से एलएलबी-वन की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह एक फरवरी को रोजाना की तरह सुबह आठ बजे संस्था के ड्राइवर ने छात्रा को सेक्टर-छह बस स्टाप पर छोड़ दिया था। कॉलेज से संस्था में आने का समय करीब शाम पांच बजे है। छात्रा कल से संस्था में नहीं आई है। सहेलियों से बातचीत में पता चला कि छात्रा कल कॉलेज ही नहीं पहुंची थी। पुलिस ने संस्था अधीक्षक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें