करनाल। कंप्यूटर सेंटर पर गई एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के पिता अनुसार उसकी बेटी कर्ण गेट करनाल में कंप्यूटर सेंटर पर कोचिंग लेने के लिए छह मई को सुबह 10 बजे घर से निकली थी। वह दोपहर को 12 बजे वह उसके पास आई और रिक्शा को किराया लिया और बोली मैं घर जा रही हूं लेकिन घर नहीं पहुंची। संवाद