इंद्री। गढ़ीबीरबल रोड पर गांव नन्हेड़ा मोड़ पर एक कार चालक ने स्कूटी सवार युवती नीरू को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक ने स्कूटी को सामने से टक्कर मारी, जिससे स्कूटी सवार युवती को गंभीर चोटें आईं हैं। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम के पुलिसकर्मी विक्रम सिंह ने बताया कि नन्हेड़ा मोड़ के नजदीक दुर्घटना की सूचना मिली थी। कार के स्कूटी से टकराने के कारण स्कूटी सवार लड़की को काफी चोटें आई है। युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और कार चालक को काबू कर लिया गया है। कार चालक के नशे में होने की आशंका है।