करनाल। बड़ागांव व घीड़ के बीच एक ट्रैक्टर ट्राॅली चालक ने कार सवार युवती को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर ट्राॅली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बड़ा गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि वह अपने व जगदीश के परिवार के साथ कार में सवार होकर बड़ा गांव से घीड़ की तरफ जा रहा था। इस दौरान सामने से एक ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी। जब वह उस ट्रैक्टर ट्राॅली को क्रॉस करने लगा तो ट्रैक्टर चालक ने कट मार दिया। जिससे उसकी कार टकरा गई और जगदीश की बेटी आंचल की मौत हो गई। वह और जगदीश घायल हो गए। संवाद