फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने अश्लील वीडियो बना मांगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक युवती द्वारा पहले फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने फिर वीडियो कॉल कर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। युवती की हरकतों से परेशान व्यक्ति ने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर-7, अर्बन एस्टेट निवासी संजय कुमार ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बैग सिलाई करता है। 21 अगस्त को उसके पास फेसबुक पर काजल चौधरी नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उसने उसे स्वीकार कर लिया। इसके कुछ देर बाद उसने मैसेज करने शुरू कर दिए। इसके बाद युवती ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और व्हाट्सएप पर बातचीत करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के अनुसार 22 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे युवती ने वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें शुरू कर दी। उसने फोन काट दिया। इसके बाद युवती उसे कॉल करती रही, लेकिन उसने नहीं उठाया। कुछ देर बाद अंजान नंबर से एक व्यक्ति का फोन आया और कहा कि वह डीएसपी बोल रहा है और कहा कि उसके खिलाफ वीडियो कॉल कर अश्लील हरकत करने की शिकायत मिली है। वह इसके एवज में रुपये मांगने लगा तो उसने फोन काट दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर थाने में दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें