असंध। करनाल असंध रोड स्थित गांव जलमाना में राजकीय स्कूल के सामने सोमवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। गांव जलमाना के समीप एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे गांव सालवन निवासी 23 वर्षीय युवती नेहा घायल हो गई थी। मंगलवार को नेहा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी असंध कमलदीप ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद