संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। तरावड़ी थाना क्षेत्र से एक युवती अपने प्रेमी संग फरार हो गई। युवती बैंक में दस्तावेज ठीक करवाने का बहाना बनाकर घर से निकली थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज लिया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटी साढ़े चार बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह बैंक में अपने दस्तावेज ठीक करवाने जा रही है। युवती के फरार होने का पता उस समय चला जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। बाद में घरवालों को पता चला कि बैंक की तो छुट्टी थी। उन्होंने बताया कि युवती काफी समय से किसी युवक से फोन पर बात करती थी। इसका पता घर वालों को भी था। एक बार युवती को समझाया भी गया था मगर वह चोरी छिपे युवक से बात करती रही।
युवती की मां ने बताया है कि उन्हें जब अपनी बेटी के फरार होने की खबर मिली तो उन्होंने उसके नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन बंद आया। युवक के नंबर पर भी संपर्क साधा गया, लेकिन उसका भी फोन बंद मिला। उनकी बेटी शादी के इरादे से युवक के साथ चली गई है।