फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नहाते समय गीजर का पाइप फटा, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शिवाजी नगर में सुबह नहाते समय गीजर का पाइप फटने से महिला झुलस गई। परिजनों ने उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां महिला को प्राथमिकी देकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। शिवाजी नगर निवासी विजय ने बताया कि घर का काम निपटाकर उनकी पत्नी सुमन दोपहर 12 बजे नहाने के लिए गई थी। नहाते समय गीजर की पाइप फट गई और उसमें उबलता हुआ पानी उसके शरीर पर आ गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। चिल्लाने की आवाज आई तो उसकी मां उसके पास गई और उसे किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद वे उसे मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें