फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातों में उलझाकर जेब से निकाले 30 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बैंक में पैसे जमा करवाने गए उपभोक्ता को बातों में उलझाकर उसकी जेब से 30 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगल कॉलोनी निवासी महेश साहनी ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह साहपुर पट्टी थाना साहिबगंज जिला मुजफ्फरपुर, बिहार हाल किराएदार मंगल कॉलोनी का रहने वाला है। वह रेहड़ी पर सब्जी बेचने का काम करता है। 26 अगस्त को करीब डेढ़ बजे वह पीएनबी की मेन ब्रांच में 30 हजार रुपये जमा करवाने गया था। उसने वहां पर दो युवकों से कहा कि उसे पैसे जमा करवाने हैं। उसका फार्म भर दो। उन्होंने उसका फार्म भर दिया, लेकिन उसने पैसे नहीं जमा करवाए। उसके बाद दोनों युवक उसे बातों में उलझाकर न्यू चार चमन तक ले गए। जहां पर उन्होंने उसकी जेब से 30 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह जब घंटा घर चौक पहुंचा तो जेब में पैसे नहीं थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें