मूनक। गुरुकुल मोर माजरा स्थित आर्य कन्या महाविद्यालय के भूगोल विभाग ने मंगलवार को भूगोल व मानव और वर्तमान व भविष्य विषय पर विस्तृत व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें सोहना स्थित एनबीजीएसएम महाविद्यालय से भूगोल विभाग के मुख्य वक्ता डाॅ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि भूगोल केवल पृथ्वी के अध्ययन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन, समाज, पर्यावरण और विकास के बीच गहरे संबंधों को समझने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि भूगोल विषय के अध्ययन से कई क्षेत्राें मेें रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होते हैं। छात्राओं को इस दिशा में अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाना चाहिए। संवाद