असंध गोशाला प्रधान को राशि प्रदान करते श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार के सदस्य। संवाद
असंध। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के जन्मदिन पर श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार की ओर से श्रीकृष्ण गोशाला में गीता पाठ व सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाराज को समर्पित गोग्रास के लिए एक लाख इकहत्तर हजार रुपये व वाटर डिस्पेंसर व आरओ की सेवा दी गयी। श्री कृष्ण कृपा परिवार के संयोजक जगदीश छाबड़ा व अध्यक्ष राम निवास गर्ग ने श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। संवाद