111....विजेता छात्रा को सम्मानित करते प्रधानाचार्य राकेश भाटिया । संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बाबू मूलचंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को विश्व उद्यमिता पखवाड़े के तहत पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन व विचार पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग में पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय से छात्र गौरव ने प्रथम स्थान, दादूपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से मनीषा ने दूसरा व मंगलपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से छात्रा नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में दयाल सिंह महाविद्यालय से छात्रा सारा ने प्रथम स्थान, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से छात्रा आस्था ने दूसरा व तरावड़ी की राजकीय आईटीआई से छात्रा तीशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार, विचार प्रतियोगिता में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल महाविद्यालय की छात्रा साधना ने प्रथम स्थान, राजकीय आईटीआई करनाल की छात्रा सोनिया ने दूसरा व बल्ला की राजकीय आईटीआई से छात्र युवराज ने तीसरा स्थान हासिल किया।