करनाल। पुराने बस स्टैंड पर कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला कर उसके पैर में गंडासी मार दी। जिसे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शामगढ़ निवासी प्रदीप ने बताया कि कॉलेज में युवकों के साथ कुछ दिन पहले उसकी कहासुनी हुई थी। वह कैथल से करनाल पुराने बस स्टैंड पर पहुंचा तो वहां पर उन युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पैर में गंडासी मारी दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। संवाद