करनाल। प्लाट के नाम पर 5.50 लाख रुपये लेकर दूसरे व्यक्ति के नाम करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव पिपली निवासी नवीन शर्मा ने बताया कि आरोपी कर्मचंद ने 23 जुलाई 2020 को 5.50 लाख रुपये लेकर दो प्लाटों का कब्जा उसे दे दिया था। उसने कब्जा लेकर वहां पर सीमेंट के पिलर लगा दिए। लेकिन इसके बाद आरोपी कर्मचंद ने यह प्लाट आठ अक्टूबर 2021 को बिमला और विकास के नाम कर दिया। प्लाट में उसके द्वारा लगाए गए पिलर भी तोड़ दिए। आरोपियों ने मिलीभगत कर उसके साथ धोखाधड़ी की है। संवाद