असंध। जीवन चानन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा बड़े उत्साह व ऊर्जा के साथ मनाया गया। इसके अंतर्गत पौधारोपण, महाविद्यालय प्रांगण की सफाई, ड्रग्स व शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी रैली और ड्रग्स जागरूकता पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. रेखा शर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा हमें स्वच्छता, नशामुक्ति और समाज सेवा के महत्व का बोध कराता है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे समाज में जागरूकता फैलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर डॉ. सिमरत पाल, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. रेखा बंसल, केडी शर्मा, मनीषा फोगाट, शिवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद