फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भांजा विदेश में फंसने का डर दिखा दो लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। भांजा कनाडा में फंसने की बात कह एक व्यक्ति से दो लाख रुपये ठग लिए। नारायणा गांव निवासी संगतार सिंह ने तरावड़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 मार्च को वह चंडीगढ़ गया था। तभी एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि वह कनाडा से बोल रहा है। उसका भांजा कनाडा में फंस गया है। दो लाख रुपये उसके खाते में डाल दो नहीं तो उसका भांजा बुरा फंस जाएगा। जिसके बाद उसने घबराकर जल्द दो लाख रुपये आरोपी द्वारा दिए गए खाता नंबर में डाल दिए। जिसके बाद उसने फोन काट दिया। इसके बाद उसने अपने भांजे काे फोन किया तो धोखाधड़ी का पता लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें