करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार से एमएसएमई गतिविधियों के लिए स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इसमें पहले बैच की लगभग 30 छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्र के लिए प्राचार्य डॉ. विवेक रंगा ने नवचेतना मंच के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। प्राचार्य ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य उद्योग-उन्मुख कौशल को बढ़ाना और छात्राओं की रोजगार क्षमता में सुधार करना है। इससे पहले भी राजकीय पीजी कॉलेज में प्रदेश सरकार ने इन्क्यूबेशन और स्टार्टअप केंद्र संचालित किया था, जिसमें करीब 500 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। छात्रों को नवचेतना मंच और महाविद्यालय की ओर से प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। संवाद