करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत 17 से 2 अक्तूबर तक व्यापक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा रही है। अभियान के दौरान सिकल सेल, डायबिटीज, टीबी और कैंसर की नि:शुल्क जांच की जाएगी। साथ ही रोगों की रोकथाम और जीवनशैली में सुधार के लिए विशेषज्ञों से सलाह भी दी जाएगी। इनमें लोगों के स्वास्थ्य जांच के अलावा ब्लड डोनेशन कैंप, पौधरोपण और साइकिल रैली भी आयोजित की जाएगी। साथ ही ओरल कैंसर और ब्रेस कैंसर स्क्रीनिंग व कुष्ठ रोग शिविर भी शामिल हैं। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. एमके गर्ग ने बताया कि यह अभियान लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाव और समय पर निदान के महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बच्चे, युवा, महिलाएं, गर्भवती महिलाएं व पुरुष वर्ग सहित सभी शामिल हैं। संवाद