फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को लगाए नि:शुल्क कृत्रिम अंग

Fri, 28 Nov 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मानव सेवा संघ के प्रांगण में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के सौजन्य से दिव्यांग बंधुओं को नि:शुल्क कृत्रिम अंग लगाए गए। इनका नाप 16 नवंबर को आयोजित शिविर में लिया गया था। एडवोकेट डाॅ. भगत राम खण्डवाल ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की कैथल शाखा की ओर से कैथल में तीन माह का बेसिक कंप्यूटर कोर्स बच्चों के लिए नि:शुल्क करवाया जा रहा है, जहां पर रहने व खाने की व्यवस्था नि:शुल्क की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की शाखा कैथल में, करनाल मानव सेवा संघ में डॉ. भगत राम खण्डवाल से या संचालक डाॅ. सतीश पराशर से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें