फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पे पर पेमेंट भेजने के नाम पर ठगी करने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। फोन पे पर पेमेंट करने के बहाने लोगों के बैंक खाते से रुपये निकालने वाले साइबर ठग को करनाल रेंज के साइबर अपराध थाना की पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार छह अप्रैल को अजय जैन निवासी अल्फा सिटी करनाल ने शिकायत दी थी कि 29 मार्च 2021 को उसके फोन पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन कर रहे व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश बंसल बताया, मुकेश बंसल शिकायतकर्ता का एक परिचित भी था। उसने शिकायतकर्ता से कहा कि घर से बाहर होने के कारण वह किसी और के नंबर से फोन कर रहा है।
फोन पे पर उसकी पेमेंट आनी है, लेकिन उसके पास फोन नहीं है। आप पेमेंट रिसीव कर लेना। वह उसकी बातों में आ गया और मोबाइल पर 25000 रुपये रिसीव करने का मैसेज भेजा और कहा कि आप इसमें अपना पासवर्ड डालकर रुपये रिसीव कर लेना। जैसे ही उसने उन पैसों को अपने खाते में ट्रांसफर करने के लिए अपना पासवर्ड डाला तो उसके खाते से 25000 की नकदी कट गई।
विज्ञापन

इसके बाद उस व्यक्ति से बात की गई तो उसने इसी प्रकार दोबारा 20,000 रुपये उसके खाते से निकाल लिए। इस शिकायत पर साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया था। जांच निरीक्षक रोशन लाल साइबर थाना करनाल को सौंपी गई। जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी अनीस निवासी नाखूनौर थाना टप्पुकड़ा जिला अलवर, राजस्थान को 21 जुलाई को राजस्थान से गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ऐसी वारदातों को अंजाम देता था।
विज्ञापन

आरोपी गूगल से मोबाइल नंबर सर्च कर उन फोन नंबरों पर उनके परिचित बंद कर फोन करते थे और उनको उनकी कहीं पेमेंट फंसी होने व उस पेमेंट को उनके फोन पे पर खाते में डलवाने की बात करते थे। इसी बहाने उन रुपयों को अपने खाते में ट्रांसफर करवा लेते थे। आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें