फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ऑनलाइन व्यापार के बहाने लाखों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सेक्टर-सात निवासी एक व्यक्ति से व्यापार के नाम पर एप डाउनलोड करवा 58.30 लाख रुपये ठग लिए। सेक्टर-सात निवासी व्यक्ति ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्लास्टिक गुडस में व्यापार करता है और चार-पांच साल से स्टॉक ट्रेडिंग का काम ऐंजल वन एप व एचडीएफसी सिक्योरिटी के मार्फत करता आ रहा है। 20 दिसंबर 2023 को इंस्टाग्राम पर उसने एक विज्ञापन देखा। जिसमें लिखा था कि व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन करने पर रोजाना निशुल्क स्टॉक ट्रेडिंग की सलाह देंगे कि कौन सा स्टॉक बेचना चाहिए और कौन सा खरीदना चाहिए। जसके बाद उसने इंस्टाग्राम के विज्ञापन पर क्लिक कर दिया और व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गया। 11 जनवरी 2024 तक वह एप के जरिए उनकी सलाह पर स्टॉक पर व्यापार करता रहा।
विज्ञापन

कई बार मुनाफा हुआ तो उसका भरोसा बढ़ गया। जिसके बाद ज्यादा मुनाफा का लालच देकर एक नई एप इंस्टाॅल करवाई। कहा कि इसे ज्वाॅइन कर डिस्काउंट पर स्टॉक मिलेंगे। जिसके बाद उसने आरोपियों के कहने पर एप में धीरे-धीरे 43.20 लाख रुपये लगा दिए। जिसके बाद आरोपी मुनाफे का लालच देकर रुपये लगवाते गए। उसने 15.20 लाख रुपये और लगा दिए। ऐसे में एप पर उसने कुल 58.30 लाख रुपये लगा दिए। जब उसने पांच हजार रुपये निकाले तो तीन प्रतिशत कटकर 4850 रुपये उसके खाते में आ गए। जब उसने 40 लाख रुपये निकालने की कोशिश की तो वह रद्द हो गई। इसके बाद उसे शक हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें