फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

Sat, 20 Jan 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। विदेश भेजने का झांसा देकर आरोपियों ने युवकों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। रकम लेने के बाद भी आरोपियों ने युवकों को विदेश नहीं भेज सके। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर पीड़ित युवकों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
सेक्टर-32 निवासी आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने और विसु चौधरी ने अमेरिका जाने के लिए रजत बुटानी और राजेश कुमार निवासी कुंजपुरा रोड आदर्श नगर में रहने वालों से संपर्क किया। आरोपियों ने कहा कि वह दोनों युवकों को वीजे के आधार पर विदेश भेज देंगे। आरोपियों के झांसे में आकर उनके खाते में 15.75 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि पांच लाख रुपये आरोपियों को घर पर दिए। आरोपी विदेश भेजने का झांसा देते रहे। जब आरोपियों से रकम मागी तो उन्होंने संपर्क करना भी बंद कर दिया। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर पीड़ित युवकों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें