करनाल। कनाडा भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 12.15 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में कमालपुर रोडान गांव निवासी बालकिशन ने बताया कि आरोपी साहिल चावला निवासी बड़सत ने कहा था कि वह विदेश भेजने का काम करता है। वह 20 लाख रुपये में उसे कनाडा भेज देगा। वह उसकी बातों में आ गया और उसने 7.15 लाख रुपये उसे दे दिए। इसके बाद वह दोबारा रुपये मांगने लगा तो पांच लाख रुपये और दिए। जब उसने वीजा की बात कही तो आरोपी वीजा लगवाने से मना कर गया और रुपये भी नहीं लौटा रहा है। संवाद