फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कार बेचने का झांसा देकर युवक से लाखों रुपये ठग लिए। आरोपियों ने जिस कार को बेचा उस पर लोन लिया था। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

काछवा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह गांव में आरा मशीन चलाने का काम करता है। वह कार खरीदना चाहता था। एक दिन उसकी मुलाकात कैथल के फरल गांव निवासी स्वर्ण सिंह से हुई। आरोपी ने बताया कि उसके पास कार है जिसे वह बेचना चाहता है। इसके बाद आरोपी ने उसे कार लेने के लिए अपने गांव फरल बुलाया। कार देखने के बाद 12 जुलाई 2021 को पीड़ित ने आरोपी को ढाई लाख रुपये दे दिए और कार ले आया। आरोपी ने बताया था कि कार की सिर्फ 36 किस्तें बकाया हैं, इसके अलावा कोई लोन, केस, चालान नहीं है। जिसके बाद आरोपी ने एग्रीमेंट अपने साथी चरणजीत सिंह के नाम से लिखवाकर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बाद में कार का लोन पूरा भरने के बाद कार अपने नाम कराने की बात कही तो वे बहाने बनाते रहे। बैंक में जाकर कार के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपियों ने फाइनेंस के अलावा कार पर ढाई लाख का लोन लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें