करनाल। धोखाधड़ी से बचने के लिए ओटीपी दर्ज करने के नाम पर 55 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-35 निवासी रमेंद्र चहल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। जिसमें कहा गया कि उसके पेटीएम खाते से धोखाधड़ी करने की कोशिश की गई है, ऐसे में इससे बचने के लिए उनकी ओर से एक ओटीपी भेजा गया है इसमें इसे दर्ज करें। जिसके बाद पीड़ित ने फोन पर आए ओटीपी को फोन में दर्ज कर दिया। जिसके बाद उसके खाते से 55 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद