घरौंडा। डिंगर माजरा गांव में हथियार के बल पर रात को दो बदमाशों ने महिला से चार हजार रुपये लूट लिए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित महिला सरिता के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे दीवार फांदकर दो बदमाश घर में घुस गए। मकान की छत वाले एक कमरे में उसका देवर व देवरानी सो रहे थे तो बदमाशों ने उस कमरे को बाहर से बंद कर दिया। पिस्टल लेकर उसके पास आए और उसे जान से मारने की धमकी दी और चार हजार रुपये लूट कर ले गए। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि महिला से लूट की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद