फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू के चार नए मरीज मिले, 61 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को 2132 घरों में मच्छर के लार्वा खोजे। जिनमें 53 घरों के विभिन्न स्थानों पर लार्वा मिले और 34 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। इसके साथ-साथ सोमवार को चार मरीजों के सैंपल डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 61 पहुंच चुकी है।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब तक जिले के दो लाख 60 हजार 559 घरों की जांच कर चुकी हैं। जिनमें अब तक 3167 घरों में मच्छर का लार्वा मिला हैं और टीमों ने कुल 1858 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार होना। छाती व ऊपर के हिस्सों में दानों का निकलना। सिर के आगे वाले हिस्से में जोर का दर्द। आंखों के पिछले हिस्से में दर्द। शरीर के जोड़ों में दर्द। भूख न लगना, जी मिचलाना व उल्टी आना।
विज्ञापन

मच्छर को पनपने से ऐसे रोकें
अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें। प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाएं यानी कूलर, फूलदान, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों, हौदी को अवश्य सुखाकर पानी भरें। यदि कूलर उपयोग में न लाए जा रहे तो रगड़कर साफ करके सुखाकर ही रखें। पानी से भरे गड्ढों को मिट्टी से भर दें। संभव न हो तो हर सप्ताह उस में काला तेल डाल दें। मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें