फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो दिन में डेंगू के मिले चार और मरीज

Wed, 05 Nov 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में दो दिन में डेंगू के चार और मरीज मिले। सोमवार को एक और मंगलवार को तीन डेंगू के मरीज मिले हैं। इसके बाद मरीजों की संख्या 170 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो दिन में 21432 घरों की जांच की, जिनमें 248 घरों में डेंगू का लार्वा मिला और 122 को नोटिस थमाया। विभाग ने अब दो दिन में डेंगू के लक्षण दिखने पर 380 लोगों के डेंगू जांच के सैंपल लिए हैं। विभाग की शहरी 16 और ग्रामीण 150 टीमें अब तक 12,97,699 घरों में डेंगू लार्वा की जांच कर चुकी हैं, जिनमें से 10261 घरों में लार्वा मिला और 4330 को नोटिस थमाया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें