नापतौल विभाग के निरीक्षक राजकुमार बल्ली ने मंगलवार को शहर में चेकिंग कर हड़कंप मच गया।
शहर के एक पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की गाड़ियों में तेल कम डालने पर चालान किया गया तो शहर के एक नामी मिष्ठान भंडार पर कई पैकिंग वाले उत्पादों में अनियमितता मिलने पर चालान किया गया।
एक मोबाइल की दुकान पर अनियमितता पाए जाने पर चालान किया गया।
बस अड्डे के पास एक पेट्रोल पंप पर निरीक्षक बल्ली ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल की चार मशीनों से तेल कम डालना पाया गया।
निरीक्षक ने चारों मशीनों को सील कर दिया और चालान कर दिया।
कायदे के अनुसार पंप संचालक को एक लाख रुपये का जुर्माना भुगतना पड़ेगा।